• Sat. Mar 7th, 2026

रसोई गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नई कीमतें

पंजाब  07 मार्च 2026 : आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

नई दरों के मुताबिक 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गई है। यह नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम में भी 115 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों के साथ-साथ होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर भी असर पड़ने की संभावना है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ने से घर का बजट भी प्रभावित होगा।

सरकार ने उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश
आपको बता दें कि मिडल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आपात शक्तियों (एमरजैंसी पावर) का इस्तेमाल करते हुए सभी तेल रिफाइनरियों को एल.पी.जी. उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *