• Fri. Mar 13th, 2026

LPG Cylinder Shortage: टोहाना में गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लगी लंबी लाइनें, पुलिस की मौजूदगी में हो रहा वितरण

टोहाना 13 मार्च 2026 : टोहाना शहर के दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, करीबन 2 घंटे से लोग लाइन में लगे हैं लेकिन उन्हें सिलेंडर की पर्ची नहीं मिल रही है। 

PunjabKesari

लोगों के अनुसार बुकिंग करवाने के बाद सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए आए थे लेकिन सुबह 9:00 बजे से लाइन में लगे हैं अभी तक उनका नंबर नहीं आया है और जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा अपने घर भी नहीं जाएंगे। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *