नई दिल्ली 04 मार्च 2026 : वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारत में एसयूवी सेगमेंट में Citroen Basalt को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के ऑटामैटिक वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Citroen Basalt कीमत
सिट्रॉएन की ओर से बेसाल्ट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को 12.27 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 14.20 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 12.27 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा करीब 1.22 लाख रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 58 हजार रुपये देने होंगे।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 12.20 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 12.20 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 19627 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 12.20 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 19627 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Citroen Basalt के लिए करीब 4.28 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 18.48 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला
सिट्रॉएन ओर से Citroen Basalt को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Tata Harrier, Mahindra Scorpio, Honda Elevate, Toyota Hyryder, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होता है।
