• Mon. Apr 13th, 2026

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, एक युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली 25 फरवरी 2026 : दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात एक कार पर फायरिंग की घटना सामने आई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कार में मौजूद एक व्यक्ति वकील दीपक खत्री हैं, जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा बता रहे हैं।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें बिश्नोई का वकील बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दो या तीन हमलावरों ने फायरिंग की। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है और जांच जारी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक शख्स के पीठ में लगी गोली

कार में सवार लोगों में से एक शख्स ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे वे एक मंदिर से निकले थे। हम कार में बैठे ही थे, तभी हम पर तीन गोलियां चलाई गईं। जब पीछे का शीशा टूटा, तब हमें पता चला कि हम पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मेरे एक दोस्त संदीप की पीठ में गोली लगी है। हम तेजी से गाड़ी भगाकर वहां से निकल गए। पीसीआर समय पर पहुंच गई और हमारे दोस्त को अस्पताल ले गई। गाड़ी सवार अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

पुलिस घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों से पुलिस बयान लेकर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed