• Mon. Apr 13th, 2026

लड़की बहिन योजना : ई-केवाईसी के लिए लालच से बचें, मंत्री अदिति तटकरे की अपील

मुंबई 13 अप्रैल 2026 : मुख्यमंत्री ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ के तहत ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने अपील की है कि महिलाएं किसी भी तरह के लालच या झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए नई पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी गई है, लेकिन ई-केवाईसी में अगर कोई त्रुटि रह जाती है तो उसे सुधारने के लिए 30 अप्रैल तक समय दिया गया है। इस प्रक्रिया के लिए किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है। महिलाएं खुद मोबाइल से या नजदीकी आंगनवाड़ी सेविका की मदद से ई-केवाईसी कर सकती हैं।

हाल ही में जळगाव में ई-केवाईसी के नाम पर एक लाभार्थी महिला से गलत व्यवहार और अनुचित मांग का मामला सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। संबंधित रिपोर्ट मिल चुकी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहायता निधि से जुड़ी नई प्रणाली जल्द शुरू की जाएगी, जिसमें आवेदन मंजूरी की प्रक्रिया सिर्फ 8 घंटे में पूरी की जाएगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जल्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *