• Thu. Jan 29th, 2026

Toll Plaza पर किसान कार्ड अब मान्य नहीं होंगे! जानिए पूरा मामला

पंजाब 14 अगस्त 2024 : टोल प्लाजा पर चलने वाले किसान कार्ड को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब पंजाब के टोल प्लाजा पर किसान कार्ड नहीं चलेगा। दिल्ली मोर्चे के बाद पंजाब में ज्यादातर टोल प्लाजा पर किसानों का टोल नहीं लगता था। इस बात का कुछ शातिर ठगों द्वारा फयदा उठाया जा रहा था। वह फर्जी किसान कार्ड बनवा कर बिना टोल दिए जा रहे थे, जिससे टोल मालिकों को लाखों का नुक्सान हो रहा था। इसे लेकर एक्शन लेते हुए अब चौकी-मान पर बने टोल प्लाजा पर बोर्ड लगा दिया गया है कि किसान कार्ड से अब टोल में छूट नहीं मिलेगी। 

टोल कंपनी ने कहा कि अब वीआईपी लाइन से सिर्फ एबुलेंस, वीआईपी व अधिकारी ही निकल पाएंगे। उनका कहना है कि जिल लोगों का किसानी से कोई लेना देना नहीं होता वह भी फर्जी किसान कार्ड बनवा कर मुफ्त में टोल से गुजरते थे। मुफ्त में टोल से हजारों गाड़ियां निकलने से कंपनी को भारी नुक्सान हो रहा था। इसके बाद चौकी-मान के नजदीक बने टोल प्लाजा पर नकली कार्ड धारक पकड़ने शुरू किए गए। वहीं असल किसानों की गाड़ियों के नंबर नोट किए जा रहे हैं ताकि उन्हें छूट दी जा सके। 

इसे लेकर टोल के मैनेजर ने बताया कि उन्होंने मात्र 2 दिनों हजारों फर्जी किसान कार्ड पकड़े हैं और पुलिस को उनकी शिकायत भी दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्ड जगरांव के एक कैफे से तैयार करवाए जा रहे हैं। वहीं इस फैसले के बाद टोल प्लाजा के मैनेजर से दशमेश किसान मजदूर यूनियन ने बैठक की। इसके बाद यह फैसला लिया गया है कि किसानों को गाड़ी के आगे यूनियन का झंडा लगाना होगा। इसके बाद उन्हें फ्री में जाने दिया जाएगा।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *