• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के व्यापारियों को केजरीवाल का बड़ा तोहफा, खुशी की लहर

पटियाला 25 मई 2025आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के छोटे व्यापारियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नाभा में महाराजा अग्रसेन स्मारक का उद्घाटन किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों के लिए एक अहम ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब के हर जिले में व्यापारियों के लिए एक बोर्ड बनाया जाएगा। इस बोर्ड के ज़रिए व्यापारी अपनी परेशानियाँ सरकार तक पहुँचा सकेंगे। यह बोर्ड व्यापारियों की मदद करेगा और उन्हें इज़्ज़त और सुरक्षा दिलाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि अन्य सरकारें सिर्फ बड़ी फैक्ट्रियों या उद्योगों के बारे में सोचती थी लेकिन छोटे व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अब छोटे व्यापारियों की भी बात सुनी जाएगी। अगर कोई विधायक, अफसर या नेता किसी व्यापारी को बेवजह परेशान करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे ईमानदारी से काम करें और कभी भी अपने ग्राहक को धोखा न दें।

इस दौरान केजरीवाल ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या पुराने नेताओं की लापरवाही की वजह से बढ़ी है। एक समय में जो पंजाब खुशहाल था, वह नशे की चपेट में आ गया है। कई बच्चे भी नशे का शिकार हो गए है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। केजरीवाल ने बताया कि अब कई गांव पूरी तरह से नशा मुक्त हो चुके हैं। नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *