• Fri. Dec 5th, 2025

अकाल तख्त के जत्थेदार ने विरसा सिंह वल्टोहा को तलब किया, जानें मामला

13 अक्टूबर 2024 : जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा को श्री अकाल तख्त साहिब पेश होने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वल्टोहा 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सबूत लेकर पेश होंगे। जानकारी के अनुसार जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने आज विरसा सिंह वल्टोहा को मीडिया के माध्यम से जत्थेदार साहिबान को लेकर जनतक रुप में बीजेपी/आर.एस.एस. द्वारा सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ फैसला करने के लिए दबाव डालने के आरोपों संबंधी सबूत मांगे हैं।      

इस संबंध में जत्थेदार द्वारा वल्टोहा को 15/10/24 को सुबह 9 बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया गया है। सिंह साहिब ने वल्टोहा को भेजे लिखित आदेश में यह भी कहा कि अगर वह समय पर पेश न हुए तो माना जाएगा कि वल्टोहा जत्थेदार साहिबान पर जबाव बनाने के लिए जत्थेदार साहिबान की किरदारकुशी करने की कोशिश कर रहे हैं।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *