• Fri. Apr 10th, 2026

जालंधर के नए DC ने पदभार संभाला, विकास को लेकर किए बड़े ऐलान

जालंधर 10 अप्रैल 2026 : जिले के नए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) वरजीत वालिया ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। पद संभालते ही उन्होंने जालंधर के विकास और लोगों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा हल
मीडिया से बातचीत के दौरान डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जालंधर की तरक्की को आगे बढ़ाना और पंजाब सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

पूरी लगन और ईमानदारी से करेंगे जिले की सेवा
डीसी ने यह भी कहा कि जालंधर मीडिया, खेल और अन्य गतिविधियों का प्रमुख हब है, जिसे और बेहतर बनाने के लिए वह पूरी मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कोरोना काल के दौरान जालंधर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब दोबारा मौका मिलने पर वह पूरी लगन और ईमानदारी से जिले की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *