• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर में चोर का हैरान कर देने वाला कारनामा, कैमरे में हुआ कैद

जालंधर 09 फरवरी 2025जालंधर में चोरों और लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों द्वारा सरेआम वारदातों के अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला ओल्ड जवाहर नगर के पास रमेश कॉलोनी से सामने आया हालांकि चोर वारदात में असफल रहा। यह घटना इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। 

जानकारी देते हुए मुकेश अरोड़ा ने बताया कि देर रात चोर दीवार फांद कर उनके घर में आता है। इसके बाद वह घर के अंदर रखे सिलेंडरों को उठाकर घर के सामने वाली पार्क में फेंक देता है। इसके बाद चोर जब दूसरा सिलेंडर लेक भागने रगा तो वह गिर गया। गिरने की आवाज होने पर चोर सिलेंडर को कार के पीछे छिपा कर फरार हो गया। इस संबंधी में परिवार को सुबह पता चला।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *