• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर: दामोरिया पुल के पास माहौल गरमाया, पुलिस पहुंची

जालंधर 21 मार्च 2025 दमोरिया पुल के नजदीक घरों में गैस सिलेंडर सप्लाई करने आई गैस एजेंसी की गाड़ी में से घरेलू सिलैंडर चुराते हुए चोर को लोगों ने रंगे हाथ काबू कर लिया। इस दौरान उसका साथी मौके से भाग निकला लेकिन काबू आए चोर की लोगों ने छित्तर परड़े करके थाना 3 की पुलिस हवाले कर दिया है।

जानकारी देते अशोक कुमार ने बताया कि वह विजय गैस एजैंसी में गाड़ी चलाने का काम करता है। वीरवार को वह एजेंसी से लोगों के घरों तक सिलैंडर सप्लाई करने के लिए निकला था। जैसे ही दमोरिया पुल जाकर वह सिलैंडर लेकर एक घर में छोड़ कर लौटा तो देखा कि उसके टैंपू के पास भीड़ खड़ी थी और लोग एक युवक को पीट रहे थे। पूछताछ करने पर पता लगा कि उक्त युवक उसकी गाड़ी से सिलेंडर चोरी कर रहा था, जिस आसपास के लोगों ने दबोच लिया लेकिन उसका साथी भाग गया।

लोगों ने चुराया हुआ सिलैंडर भी बरामद कर लिया है। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी जिसके बाद थाना 3 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी से उसके साथी के बारे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *