• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर: शहर के इस क्षेत्र में लूटपाट, घर के बाहर महिला बनी लुटेरों का शिकार

जालंधर 13 नवम्बर 2024 : शहर में लूट की वारदात होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालंधर वैस्ट के ईश्वर नगर में लुटेरों ने एक महिला से लूट की कोशिश की है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की गई है। 

पीड़ित महिला का कहना है कि वह डयूटी से घर वापिस आई तो घर के बाहर लुटेरों ने उसे घेर लिया तथा हथियार के बल लूट की कोशिश की, लेकिन महिला ने बहादुरी के साथ लुटेरों का मुकाबला किया। हालांकि महिला के गले से सोने की चेन लूटने की सूचना है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है तथा पुलिस सी.सी.टी.वी. खंगालने में लगी है ताकि लुटेरों का जल्द-जल्द से कोई सुराग हाथ लग सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *