• Sat. Mar 14th, 2026

जालंधर निगम ने सील किया शराब का ठेका और चिकन की दुकान

जालंधर 25 अप्रैल 2025 नगर निगम के टीम ने आज अवैध निर्माणों पर फिर से कार्रवाई की। इस दौरान सुभाना रोड पर शराब के एक ठेके और चिकन बेचने वाली एक दुकान को सील कर दिया। मौके पर दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम टीम ने दुकानों को सील कर दिया।

यह कार्यवाही इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर, हरीश और अन्यों ने सुभाना रोड पर की। गौरतलब है कि रेलवे क्रासिंग के निकट अवैध रूप से बने इस निर्माण को पहले नोटिस जारी किया गया था। निगम ने इस क्षेत्र में पहले भी दुकानों को सील किया था जिनकी सील तोड़ दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *