जालंधर 24 मई 2025: विजिलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा को जालंधर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लाया गया है। विजिलैंस अधिकारियों द्वारा कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा, तांकि पूछताछ में और भी खुलासे हो सके।
बता दें कि विजिलेंस टीम ने आज सुबह भी अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड करने पहुंची थी। वहीं विजिलेंस की रडार पर पंजाब पुलिस सहित अन्य विभागों से जुड़े कुछ अधिकारी भी हैं। वहीं देर रात करीब 12 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजीलैंस की टीम रमन अरोड़ा को लेकर पुहंची, जहां उनका मैडिकल अस्पताल की ई.एम.ओ. डॉक्टर की देख-रेख में हुआ।
