• Wed. Mar 25th, 2026

ईरान-इस्राइल तनाव : कतर से 500 भारतीय लौटेंगे, हरियाणा के 5 युवा भी शामिल

रोहतक 25 मार्च 2026 ईरान-इसराईल युद्ध के चलते दोहा से करीब 500 भारतीय अब वापस लौट रहे हैं। दोनों और से लगातार बमबारी की जा रही है। इसके चलते वहां हालात सामान्य नहीं हैं जिसको लेकर यह दल वापस आ रहा है। रोहतक के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला ने बताया कि करीब 500 भारतीय अब वापस लौट रहे हैं। कतर एयरपोर्ट पर भारतीय पहुंच चुके हैं जिन्हें बोर्डिंग पास मिल गया था। सभी फ्लाइट में बैठकर भारत आने के लिए तैयार हैं।

यहां बताते चलें कि 9 मार्च को भी सुरेंद्र उर्फ काला मायना ने दोहा व कतर की ताजा परिस्थितियों को लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी, तब विज ने सभी भारतीय के सकुशल लौटने का आश्वासन भी दिया था। सुरेंद्र ने दोहा से पिछले दिनों कई वीडियो शेयर किए जिनमें आसमान के अंदर मिसाइल दिखाई दे रही थीं। साथ ही भारतीयों के फंसे होने के बारे में भी लगातार जानकारी दे रहे थे।

सुरेंद्र ने बताया कि 28 फरवरी को आसमान में मिसाइल देखी जिसके बाद से भारतीय काफी डरे हुए थे। लगातार बमबारी की आवाज सुनाई दे रही थी। उनके होटल से करीब 40 किलोमीटर दूर ही मिसाइल गिराई जा रही थीं। 19 मार्च को वीडियो कॉल पर अनिल विज ने सुरेंद्र मायना के साथ रहने वाले अम्बाला के पारस व सोनीपत के अमित से भी बात की और उनका कुशलक्षेम जाना। सुरेंद्र ने बताया कि उनके साथ हरियाणा के कई युवक भारत लौट रहे हैं। इनमें अंबाला से पारस, कैथल से मंदीप, पानीपत से रवि, सोनीपत से अमित शामिल हैं। साथ ही अन्य भारतीय भी वापस आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *