• Fri. Dec 5th, 2025

इनेलो का वार: राव नरेंद्र सिंह पर फिर भ्रष्टाचार का हमला

चंडीगढ़ 30 सितंबर 2025 : हरियाणा की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की हालिया नियुक्तियों पर सवाल खड़े करते हुए एक बार फिर से तथाकथित CLU घोटाले से जुड़ी पुरानी वीडियो सीडी को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए राव नरेंद्र सिंह पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उन पर पहले से  FIR दर्ज है*।

 
माजरा ने कहा कि हुड्‌डा सरकार में CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज़) को “उ‌द्योग” बना दिया गया था और उसी दौरान राव नरेंद्र सिंह ने कथित तौर पर 30 से 50 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस मामले से जुड़ी एक पुरानी सीडी वीडियो को इनेलो ने एक बार फिर सार्वजनिक किया है।

उन्होंने दावा किया कि यह मामला हरियाणा हाई कोर्ट में विचाराधीन है और राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ FIR भी दर्ज है। साथ ही, माजरा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता विपक्ष और राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर “सांठगांठ” का आरोप लगाया।

प्रेस को संबोधित करते हुए माजरा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता विपक्ष और राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वह दोनों को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन बधाई भाजपा को भी देनी चाहिए, क्योंकि यही नियुक्तियां भाजपा चाहती थी।  उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के बीच गुप्त सहमति का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को यह समझना चाहिए कि दोनों दल असल में एक ही सोच से संचालित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *