नई दिल्ली 05 मार्च 2026 : भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज दिल्ली में ईरान के राजदूत से मुलाकात की और खामनेई की मौत पर कंडोलेंस रजिस्टर पर साइन किए। खामनेई की मौत रविवार को तेहरान में अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक में हुई थी।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
