• Thu. Jan 29th, 2026

आज़ादी दिवस की धूम: पंजाब में किस मंत्री ने कहाँ-कहाँ लहराया तिरंगा

पंजाब 15 अगस्त 2024 : आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया।  

वहीं मोगा में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने  ध्वाजारोहण किया।  इस मौके पर मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी. के अलावा विधायक भी मौजूद रहे। इसके अलावा बच्चों ने पी.टी.शो. पेश करके कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और डिप्टी कमिश्नर मोगा को सम्मानित किया।

उधर, गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने  झंडा लहराने की रस्म अदा की। यहां के शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह खेल स्टेडियम में करवाए जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने ध्वजारोहण किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *