• Fri. Dec 5th, 2025

कपूरथला में बेखौफ बदमाशों ने आढ़ती पर की फायरिंग, बाइक से आए 3 हमलावर

30 अगस्त 2024 : पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। दुश्मनी निकालने के लिए राह चलते लोगों को पर हमला या गोली चलाने से बिल्कुल भी नहीं डरते। कपूरथला में ऐसी ही घटना घटी है। जहां एक आढ़ती पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दाना मंडी नडाला से घर लौट रहे आढ़ती पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गांव मिर्जापुर का आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली जख्मी हो गया। उसका इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में हो रहा है। थाना सुभानपुर पुलिस ने पीड़ित के बेटे के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सुभानपुर के अनुसार आढ़ती की हालत ठीक है।

पुलिस को दी शिकायत में जसपिंदरजीत सिंह ने बताया कि वह पिता लखविंदर सिंह मल्ली के साथ आढ़त की दुकान व खेतीबाड़ी करता है। उसके पिता की आढ़त की दुकान दमूलिया दाना मंडी नडाला में है। उसके पिता शनिवार को रोजाना की तरह मंडी गए थे और रात करीब सवा आठ बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। वह भी उस समय मंडी में ही था और उनके जाने के बाद अलग मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। जब वह नडाला से ढिलवां रोड स्थित दलजीत फार्म हाउस से कुछ पीछे पहुंचा तो उसके पिता लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे। पिता ने बताया कि बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसपर गोली चला दी। जसविंदरजीत सिंह ने पिता लखविंदर सिंह मल्ली को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

जसपिंदरजीत ने शक जताया कि पिता को गोली मारने के पीछे की रंजिश है। उनका केस गांव माडल टाउन निवासी हरदेव सिंह उर्फ बौना से चल रहा था, क्योंकि हमने बोली के दौरान उसकी जमीन ले ली थी। उसने शक जाहिर किया कि उसके पिता को गोली हरदेव सिंह उर्फ बौना ने मारी है या फिर किसी और से रंजिश के तहत फायरिंग करवाई गई है। थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई कंवरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी आढ़ती लखविंदर सिंह जालंधर की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *