• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा में 40 साल की दादी को भगाकर ले गया 20 वर्षीय पोता, जानें पूरा मामला

करनाल  21 दिसंबर 2024हरियाणा के करनाल में 20 वर्षीय युवक और 40 साल महिला के संदिग्ध हालातों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। 40 वर्षीय महिला रिश्ते में युवक की दादी लगती है। महिला के पांच बच्चे भी है। महिला के घरवालों का आरोप है कि पोता अपनी दादी को लेकर फरार हो गया है।  

मामले की जानकारी देते हुए युवक के चाचा ने बताया कि उनके भतीजे की उम्र केवल 20 साल है, जबकि महिला 40 साल की है और पांच बच्चों की मां है। वह रिश्ते में युवक की दादी लगती है। उनके भतीजे ने महिला से किसी प्रकार की बात करने की बात नहीं कही थी। उन्होंने बताया कि हमारा लड़का दुबई जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अब डेढ़ महीने से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

 युवक के परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने महिला पक्ष के लोगों पर मारपीट और झूठे आरोप लगाने की बात कही है। परिवार को शक है कि महिला पक्ष ने उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी की है। वहीं महिला के परिवार वाले आरोप लगा रह है कि युवक उनकी पुत्रवधु को लेकर फरार हुआ है। उनके गहने भी अपने साथ ले गए है। उनका आरोप है कि युवक के परिजन उनसे झूठ बोल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *