अमृतसर 26 फरवरी 2026 : होली के अवसर पर अमृतसर की प्रसिद्ध मार्केटों में से एक हाल बाजार के अंदर स्थित जोसन मार्किट 1 से 4 मार्च तक 4 दिन बंद रहेगी। यह जानकारी प्रसिद्ध समाज सेवक और हॉल बाजार के ‘जोसन मार्केट’ के प्रेसिडेंट गौरव भल्ला ने दी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मार्किट की एक विशेष मीटिंग वरिष्ठ यूनियन के नेताओं के उपस्थिति में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कारोबारी शामिल हुए। इस दौरान निर्णय लेते हुए आदेश दिए गए हैं कि 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक यह दुकानें मुकम्मल बंद रहेगी और कोई कारोबार नहीं होगा।
