• Sun. Feb 15th, 2026

राधा स्वामी डेरा सत्संग ब्यास प्रबंधन का अहम फैसला

15 फरवरी 2026 : पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ नजर आए। तस्वीरों के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भी इन तस्वीरों को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

इन्हीं चर्चाओं को ध्यान में रखते हुए राधा स्वामी सतसंग ब्यास प्रबंधन की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है कि अब भविष्य में किसी भी VVIP या राजनीतिक शख्सियत के साथ बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की तस्वीरें सार्वजनिक रूप से नहीं खिंचवाई जाएंगी।

इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। बाबा की सियासत में संभावित भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे। अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं और कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। वहीं सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय संस्था की निष्पक्ष और आध्यात्मिक छवि को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनावश्यक विवाद या राजनीतिक अटकलों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *