पालघर 07 अप्रैल 2026 : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वाधवन पोर्ट को जोड़ने वाले नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है। करीब 2,360 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 32.1 किमी लंबा हाईवे NH-48 और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा।
इस परियोजना के तहत 72,790 पेड़, 21 तालाब और 209 कुएं प्रभावित होंगे, जिससे पर्यावरण पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा, डहाणू और पालघर क्षेत्र के कई गांवों में 573 घर और 244 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन प्रभावित होगी, जिससे लगभग 5,200 से अधिक लोग प्रभावित होंगे।
प्रोजेक्ट में बड़े पुल, फ्लाईओवर, अंडरपास और 800 मीटर लंबे डबल टनल भी बनाए जाएंगे। हालांकि, आदिवासी, किसान और मछुआरा समुदाय इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इससे उनके जीवन और आजीविका पर असर पड़ सकता है।
