• Sun. Dec 21st, 2025

IMD Warning: उत्तर भारत में कोल्ड टॉर्चर, सर्दी से बढ़ी मुश्किलें; जानें अपने राज्य का हाल

21 दिसंबर 2025 : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्य इस समय शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन और भी भारी पड़ सकते हैं क्योंकि कोहरे के साथ-साथ अब पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है।

कोहरे का येलो अलर्ट और Visibility का संकट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई सफर पर बुरा असर पड़ रहा है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम रहने के कारण कई ट्रेनें और उड़ानें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

PunjabKesari

राज्यों के अनुसार मौसम का हाल

1. उत्तर प्रदेश: कड़ाके की ठंड और धुंध

यूपी में ठंड ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।

पश्चिमी यूपी: यहां 26 और 27 दिसंबर को घना कोहरा छाने का अनुमान है।

पूर्वी यूपी: यहां 22, 26 और 27 दिसंबर को कोहरे की स्थिति गंभीर रहेगी। आज यानी 21 दिसंबर को कई जिलों में भीषण ठंड का अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *