• Sat. Mar 14th, 2026

होशियारपुर नगर निगम चुनाव: आप MLA और कांग्रेस नेता आमने-सामने

होशियारपुर 21 दिसंबर 2024 : पंजाब में नगर निगम चुनाव की वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान होशियारपुर में सियासी जंग होती नजर आई है। बता दें कि पंजाब के होशियारपुर में वार्ड नंबर 6 में जबरदस्त हंगामे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वोटिंग दौरान पूर्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा व पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा आमने-सामने होते हुए नजर आए। दोनों आप और कांग्रेस के पूर्व मंत्री हैं। 

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पूर्व विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा पर आरोप लगाए हैं कि जिंपा बार-बार पोलिंग बूथ पर चक्कर लगा रहे हैं। प्रशासन से पूछा कि क्या अधिकार है बार-बार अंदर जाने का। थोड़ी सी बात हुई है, एस.पी. व डी.सी. को भी फोन किया है चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। जिंपा बार-बार दबाव डालने के लिए अंदर जा रहे थे। इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइन्स के अनुसार वोटिंग करवाई जाएं।

बताया जा रहा है कि होशियारपुर में 3 वार्ड हैं। होशियारपुर में वार्ड नं 7, 7, 27 में इलेक्शन हो रहे हैं। माहिलपुर में 13 वार्ड में वोटें हो रही हैं। होशियारपुर में हरियाना व टांडा उड़मुड़ में भी वोटे चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *