• Thu. Feb 26th, 2026

होशियारपुर-दसूहा रोड पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

होशियारपुर/दसूहा 10 जनवरी 2026 : होशियारपुर–दसूहा रोड पर अड्डा दोसड़कां के पास थोड़ी देर पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान रोडवेज बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक सभी लोग कार में सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *