• Thu. Feb 26th, 2026

Ludhiana में खौफनाक वारदात : सोती महिला पर तेल छिड़क कर लगाई आग

लुधियाना 26 फरवरी 2026 महानगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को जिंदा जलाने की साजिश रची गई, जिसमें हमलावर महिला ने घर में घुसकर सो रही महिला पर तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस खौफनाक मंजर में न केवल महिला बुरी तरह झुलस गई, बल्कि घर में रखा लाखों का सामान और नकदी भी जलकर राख हो गई। थाना डाबा की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी महिला प्रभा के खिलाफ केस दर्ज आरोपी महिला की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

पीड़िता सुखदीप कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि घटना 25 फरवरी की है। वह अपने घर के कमरे में सो रही थी, तभी अचानक एक एक्टिवा सवार होकर प्रभा वहां पहुंची। इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती, आरोपी ने उस पर तेल छिड़क दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। देखते ही देखते उसे आग ने घेर लिया और कमरे में भी आग लग गई।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मौके से फरार हो गई।

डेढ़ लाख की नकदी और बच्चों के सपने भी जले :
पीड़ित महिला का कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि उसने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़िता के मुताबिक, बेड के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। इसके अलावा कमरे में लगी एलसीडी, कीमती अलमारी और मासूम बच्चों के स्कूल बैग भी आग की भेंट चढ़ गए। घर के अंदर मची चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *