• Fri. Dec 5th, 2025

हिसार: कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्र सिंह नैन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

हिसार 2 अगस्त 2025 : हिसार जिले की बरवाला विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्र सिंह नैन का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक का आज पैतृक गांव हसनगढ़ में 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि इंद्र सिंह नैन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर 1982 में विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद वह 1987 तक बरवाला से विधायक रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *