• Fri. Mar 27th, 2026

जालंधर सहित पंजाब के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, ठंड ने फिर बढ़ाई सर्दी

जालंधर 27 मार्च 2026 पंजाब समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पंजाब में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। इस बीच, जालंधर में शुक्रवार सुबह-सुबह बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई जिलों में काले बादल छाए रहे।

बारिश के साथ-साथ ठंडी तेज हवाएं भी चल रही हैं। हवाओं के साथ हो रही तेज बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है, जिससे ठंड फिर लौट आई है। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इसके अलावा पंजाब के दूसरे जिलों में भी भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *