• Tue. Mar 10th, 2026

Heavy Rain Alert: यूपी में मौसम बदलेगा मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

10 मार्च 2026 : उत्तर प्रदेश में अब लगातार गर्मी बढ़ रही है और इस बढ़ती गर्मी के चलते लोग काफी परेशान है। लेकिन इसी बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन उसके बाद सीजन की पहली बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

कब होगी बारिश? (UP Rain Alert) 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस सप्ताह फिलहाल कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इसलिए मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वांचल को छोड़कर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिससे दिन में काफी गर्मी महसूस होगी। इसके बाद 15 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में इस मौसम की पहली हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में बारिश का क्षेत्र और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।  

इन जिलों में हो सकती है बारिश (Weather Forecast) 
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 15 मार्च के आसपास तराई क्षेत्र और पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिनमें लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी के आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *