• Fri. Jan 30th, 2026

Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई राज्यों में चिंता

 30 जनवरी 2026 उत्तर भारत में हाड़ कपाने वाली सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो हफ्तों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि ‘बैक-टू-बैक’ दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय होने जा रहे हैं, जो मौसम को और भी अधिक चुनौतीपूर्ण बना देंगे। यहां अगले 48 घंटों का विस्तृत मौसम अपडेट दिया गया है:

PunjabKesari

31 जनवरी से शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी की रात से एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलेंगी जिससे गलन और बढ़ जाएगी।

PunjabKesari

न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक गिरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

पिछले 48 घंटों में राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है:

  • नारनौल (हरियाणा): यहां तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मैदानी इलाकों में सबसे कम है।
  • राजस्थान: पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 3 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
  • ऑरेंज अलर्ट: IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। यहां घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहेगा।

PunjabKesari

कोहरे का सफेद पहरा और यातायात पर असर

सुबह के समय दृश्यता (Visibility) 50 मीटर से भी कम रह रही है जिसका सीधा असर परिवहन पर पड़ा है। दिल्ली और आसपास के हवाई अड्डों पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट हैं। प्रशासन ने कोहरे के दौरान वाहन चलाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *