• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

11 अगस्त 2024 : जिला फरीदकोट के सादिक के नजदीक ढाब शेर सिंह वाला गांव में गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक गरीब परिवार के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का घर गांव के बाहर बनी ढाणी में है और बीती रात उसका परिवार कहीं गया हुआ था और वह घर में अकेला था। रात में अज्ञात व्यक्तियों ने उसके सिर में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घर के बाहर पुलिस को एक घोटना भी मिला है।      

परिजनों का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और घर में लूटपाट करने वाला कुछ नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. डॉ. प्रज्ञा जैन, आई.पी.एस. पी. जसजीत सिंह, डी.एस.पी. शमशेर सिंह, अंग्रेज सिंह और संजीव कुमार व विभिन्न पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओ. सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि पुलिस अलग-अलग एंगल से घटना की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान प्यारा सिंह (60) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव ढाब शेर सिंह वाला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *