• Fri. Feb 20th, 2026

Rahul Gandhi के 2018 विवादित बयान पर सुनवाई, सुल्तानपुर में आज दर्ज होगा बयान

20 फरवरी 2026 : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में MP-MLA कोर्ट के सामने पेश होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अदालत आज उनका बयान दर्ज करेगी।

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद साल 2018 का है, जब कर्नाटक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर एक टिप्पणी की थी। इस बयान से आहत होकर बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि (Defamation) का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से यह मामला सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में चल रहा है।

कोर्ट ने दिया था ‘आखिरी मौका’
राहुल गांधी इससे पहले 26 जुलाई 2024 को कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन उसके बाद कई तारीखों पर वे उपस्थित नहीं हो सके। पिछली सुनवाई (19 जनवरी) को भी उनके न आने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया था। जज ने राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने के लिए 20 फरवरी (आज) का आखिरी मौका दिया था और व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

आज का पूरा शेड्यूल
राहुल गांधी चार्टर प्लेन से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) के जरिए सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के सुबह करीब 10:50 बजे सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय पहुंचने की उम्मीद है। कोर्ट में अपनी बात रखने और बयान दर्ज कराने के तुरंत बाद वे वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *