• Wed. Jan 28th, 2026

Haryana Weather: हिसार में तापमान 8°C, सिरसा की हवा खराब

हरियाणा 28 नवम्बर 2024 : हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।  24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, यहां 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवाओं के चलने से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। हरियाणा में अंबाला और पलवल की हवा सबसे साफ रही, लेकिन सिरसा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 30 नवंबर तक रात के तापमान में मामूली गिरावट और हल्का कोहरा व स्मॉग रहने की संभावना है। रात में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव के कारण 1 और 2 दिसंबर को बादल छाए रहने से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *