• Sat. Mar 14th, 2026

हरियाणा में पंचायत सचिव रिश्वत मांगते हुए विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

28 सितंबर 2025: हरियाणा में रिश्वत के आरोप में अधिकारी-कर्मचारी लगातार धरे जा रहे हैं। अब ऐसी ही एक कार्रवाई हरियाणा के करनाल जिले में हुई है। जहां इंद्री कस्बे में विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव की पहचान अमित कुमार के तौर पर बताई गई है। विजिलेंस ने अमित कुमार को पकड़ने के लिए प्लानिंग के साथ काम किया। विजिलेंस अब आगामी कार्रवाई कर रही है।

बताया जाता है कि, पंचायत सचिव अमित कुमार को नगरपालिका कार्यालय में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंचायत सचिव ने शिकायतकर्ता से किसी बिल को पास करवाने के बदले रिश्वत मांगी थी। वहीं शख्स ने जब इसके बारे में विजिलेंस को जानकारी दी तो फिर अमित कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसके बाद जैसे ही उक्त शख्स और पंचायत सचिव के बीच रिश्वत को लेकर बातचीत हुई और पैसों के लेनदेन का मामला सेट हुआ। वैसे ही रिश्वत लेते विजिलेंस ने पंचायत सचिव को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *