• Fri. Dec 5th, 2025

Haryana Monsoon: हरियाणा में कल भारी बारिश के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

हरियाणा 27 जुलाई: हरियाणा में मानसून फिर से जोर पकड़ने लगा है। सूबे में आज 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। बीते दिन रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कल से फिर मानसून एक्टिव होगा और पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। जबकि सूबे के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक  प्रदेश में अब तक 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 211.3 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 473.3 एमएम दर्ज की गई है। 

कल इन जिलों में होगी बारिश 

बता दें कि कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में 50 से 75% और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *