हरियाणा 08 मार्च 2025: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की गई। डॉ. पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का चेयरमेन नियुक्त किया है। वह चरखी दादरी के पीजी कॉलेज के प्रिसिंपल हैं।

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमेन की भी नियुक्ति की गई है जो सतीश कुमार होंगे। इस नियुक्ति के लिए लेटर जारी कर दिया गया है।

