• Wed. Jan 28th, 2026

हरियाणा: कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष पर फैसला आज, हुड्डा समेत अन्य दावेदार

चंडीगढ़ 29 नवम्बर 2024 : हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अब तक अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। इस कड़ी में आज यानी 29 नवंबर शुक्रवार को कांग्रेस ने चुनाव में मिली हार पर मंथन करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। बैठक के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी को बुलाया है। बैठक में हरियाणा के साथ महाराष्ट्र की हार पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में हार पर मंथन करने के बाद आज हरियाणा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष का भी चयन कर लिया जाएगा।


हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चार नाम की चर्चाएं तेज हैं। इन नेताओं में रघुबीर कादियान, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, अशोक अरोड़ा और चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम शामिल है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रदेश प्रधान उदयभान को हटाया जा सकता है, उनकी जगह किसी दूसरे नेता को भी मौका मिलने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 37 सीटों पर कब्जा किया था। भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें हासिल हुई थीं। प्रदेश में कांग्रेस को 39.1 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। बीजेपी को 39.9 प्रतिशत वोट पर प्रदेश में जीत हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *