• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा CET नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू होने की तारीख जानें

चंडीगढ़ 27 मई 2025 :  हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कल यानी 28 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसकी लास्ट डेट 14 जून तक है। 16 जून शाम 6 बजे तक कैंडिडेट अपनी फीस जमा करा सकते हैं।

हालांकि अभी एग्जाम की डेट जारी नहीं हुई है। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि एग्जाम 100 नंबर का होगा। इसके लिए एक घंटा 45 मिनट मिलेंगे।

प्रदेश में ग्रुप C और D में भर्ती इसी CET के जरिए होती है। पिछले करीब 3 साल से CET का एग्जाम नहीं हुआ। जिस वजह से युवा सरकारी नौकरियों से वंचित हैं। सरकार के अनुमान के मुताबिक 31 लाख युवा CET एग्जाम दे सकते हैं।

हरियाणा सीईटी के लिए योग्यता
आप हरियाणा सीईटी के डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। फॉर्म निकलने के बाद आवेदन करने में आपको किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। हरियाणा सीईटी शैक्षिक योग्यता की बात करें तो सीईटी नोटिफिकेशन 2025 के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और अन्य योग्यता होना चाहिए। वहीं ग्रुप डी के लिए 10वीं पास और हिंदी या संस्कृत में मैट्रिक लेवल तक पढ़ाई किया होना चाहिए।

हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन के फॉर्म जब तक नहीं निकलते हैं, तब तक आप इस परीक्षा की तैयारी जारी रखें। सीईटी का सिलेबस दो भाग मुख्य हैं। इसमें 75% सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, गणितीय क्षमता, अंग्रेजी और हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान (ग्रुप सी के लिए) है। वहीं 25% सवाल इतिहास, समसामियक घटनाएं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और हरियाणा की संस्कृति से जुड़े होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *