• Thu. Jan 29th, 2026

हरियाणा विधानसभा: रघुवीर कादियान की टिप्पणी पर BJP का हंगामा, हुड्डा का सवाल

हरियाणा 14 नवम्बर 2024 : हरियाणा विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा है कि आज भी गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। पहले दिन की कार्यवाही के दौरान सदन से 2 बड़ी घोषणाएं की गईं।

चर्चा के लिए उठे कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने प्रदेश में सरकार बनने का माहौल अचानक बदलने पर कहा कि यहां बिल्ली के भाग्य से छीका टूट गया। इस पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने विरोध किया। इसके बाद स्पीकर ने सभी को शांत कराया। आज मुख्यमंत्री नायब सैनी भी गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह विधायकों के सवालों के जवाब भी देंगे।

कादियान के बयान पर BJP विधायकों का हंगामा

सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए रघुवीर कादियान ने कहा कि सरकार ने यह बहुत हड़बड़ाहट में बनाया है। इसमें सरकार के महिमामंडन के अलावा कमियां भी बतानी चाहिए थीं। इसमें अभी तक सूबे में कितना कर्जा है? यभी बताना चाहिए था। यह भी बताना चाहिए था कि इस कर्जे को कैसे कम किया जाएगा? इस दौरान कादियान ने चुनाव के दौरान अचानक माहौल बदलने के बारे में कहा। वह बोले कि यह तो समय का फेर है। बिल्ली के भाग्य से छीका टूट गया। इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ने सभी से कहा कि शांत होकर बात सुनिए। इस पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी विरोध जताया। हुड्‌डा बोले कि ये सदन चलाना चाहते हैं कि नहीं? अगर ये बोलेंगे तो हम भी ऐसे ही हंगामा करेंगे।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रघुवीर कादियान ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सदन में चर्चा करते हुए कहा कि अभिभाषण में कहीं भी कानून व्यवस्था को लेकर कुछ भी नहीं लिखा गया है। जबकि हाल ही में रेवाड़ी में ज्वेलरी शोरूम लूट लिया गया। लगातार व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। खुलेआम गैंगस्टर धमकियां दे रहे हैं। सरकार फिर भी चुप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *