• Mon. Feb 23rd, 2026

हर्षवर्धन सपकाळ की मांग : महाविकास अघाड़ी से कांग्रेस को राज्यसभा में सीट मिले

पुणे 23 फरवरी 2026 : हर्षवर्धन सपकाळ ने महाविकास अघाड़ी (MVA) से राज्यसभा सीट कांग्रेस को देने की मांग की है। यह बयान तब आया जब आदित्य ठाकरे ने इस सीट पर शिवसेना का दावा ठोका।

सपकाळ ने कहा कि उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में जाना चाहिए और राज्यसभा की सीट कांग्रेस को दी जानी चाहिए। राज्य में राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें मौजूदा समीकरण के अनुसार पांच सीटें महायुति और एक सीट महाविकास अघाड़ी के खाते में जाने की संभावना है। इसी एक सीट को लेकर गठबंधन में खींचतान शुरू हो गई है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि MVA की बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के विधायक क्यों अनुपस्थित रहे। सपकाळ ने कहा कि कांग्रेस फिलहाल “एक्शन मोड” में है और भले ही नगर निगम में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन विपक्ष के रूप में पार्टी मजबूत भूमिका निभाएगी।

साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका कामकाज “तालिबानी तरीके” का है। पुणे में कांग्रेस भवन पर हुए हमले को लेकर भी उन्होंने पुलिस पर दबाव का सवाल उठाया।

इसके अलावा, नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि इससे सोयाबीन, मक्का और कपास उत्पादकों को नुकसान होगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस राज्यभर में पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *