पंजाब 07 मार्च 2026 : अग्रवाल सभा रजि., अबोहर द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से “ज्ञानसेतु अग्रवाल कम्युनिटी निशुल्क बुक बैंक” योजना शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अग्रवाल समाज के विद्यार्थियों को नई कक्षा की किताबें प्राप्त करने में सहयोग देना तथा पुरानी पुस्तकों का सदुपयोग करना है।
जिन बच्चों ने अपनी वर्तमान कक्षा की परीक्षा दे दी है और उनकी किताबें अब उपयोग में नहीं हैं, वे अपनी पुरानी पुस्तकें बुक बैंक में जमा करवा सकते हैं। इसके बदले उन्हें अगली कक्षा की पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
पुस्तकें जमा करवाने के दिनांक एवं स्थान :
•कल रविवार,08 मार्च 2026 से प्रारंभ सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक (अगली कक्षा की पुस्तक के लिए फॉर्म भी यहीं पर भरे)
1) वीजा लैडर, वीर हकीकत राय चौक, सब्जी मंडी, अबोहर
2) चाननमल स्वीट्स, बाजार नंबर 4, अबोहर
3) V.C हैंडलूम हाउस, नई आबादी, गली नंबर 1, छोटी पौड़ी, अबोहर9316106456( Vijay ji)
प्रोजेक्ट इंचार्ज :
श्री रवि गुप्ता 9317883000
श्री मनीष टाटिया85919 99901
श्री रविकांत मित्तल 9876129171
श्री प्रमोद मित्तल 93564 84007
श्री विजय गोयल 99885 06449
श्री विनय गोयल, 98727 27192
से संपर्क करें
पुस्तक प्राप्त करने की तारीख एवं स्थान :
10 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक से एस.डी. हाई स्कूल, गली नंबर 3, सर्कुलर रोड, चौथा चौक, अबोहर से बांटनी आरंभ की जाएगी फार्म पर दिया गया आधार कार्ड नंबर साथ में जरूर लेकर आए
सभी अग्रवाल बंधुओं से निवेदन है कि अपने बच्चों को इस सेवा कार्य से जोड़ें और पुरानी पुस्तकें बुक बैंक में जमा करवा कर इस नेक कार्य में सहयोग दें।
