• Wed. Mar 25th, 2026

गुरदासपुर : ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

गुरदासपुर 25 मार्च 2026 शहर के तिब्बड़ी रोड पर बीती देर रात एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलते हुए आसपास की बिजली तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना स्थल के पास बाजार और बैंक स्थित होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गनीमत यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, इस घटना में पावरकॉम को काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि बिजली, वाई-फाई और केबल की कई तारें जलकर राख हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *