• Fri. Dec 5th, 2025

PNB में गन पॉइंट पर लूट, मचा हड़कंप

पंजाब 30 अक्टूबर 2024 :  पंजाब भर में लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला अमृतसर का सामने आया है, जहां दिन-दहाड़े पी.एन.बी. बैंक से गन प्वाईंट पर करीब 6.25 लाख रुपए की लूट की गई।

जानकारी के अनुसार मजीठा कस्बे नजदीक गांव नागकलां स्थित पंजाब नेशनल बैंक  में हथियार बंद लुटेरों ने धावा बोल दिया। पता चला है कि घटना दौरान सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। फिलहाल वहां लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *