• Tue. Feb 17th, 2026

Jalandhar के PPR Market में रेड के दौरान GST टीम को बनाया बंधक, देर रात FIR की तैयारी

जालंधर 17 फरवरी 2026 जालंधर की पीपीआर मार्केट में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब जीएसटी विभाग की टीम ने एक नेता के ‘मेजर टाइम’ नाम से संचालित एक कार्यालय पर रेड की। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान वहां पर तैनात बाऊंसरों द्वारा एक स्थानीय नेता के इशारे पर, जीएसटी कर्मियों को अंदर ही रोक लिया और बाहर से ऑफिस का शटर बंद कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित नेता का नाम पहले भी कॉलोनियां काटने के मामलों में सामने आता रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यालय में मौजूद बाउंसरों ने टीम को बाहर निकलने से रोका। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से बंधक बनाए गए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *