• Fri. Dec 5th, 2025

बड़ी खुशखबरी! पंजाबियों के लिए तीसरी रिपोर्ट बाकी

चंडीगढ़ 13 दिसंबर 2024 : पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भूवैज्ञानिकों को यहां जमीन के अंदर पोटाश मिला है। इस संबंध में अब तक 2 रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। यदि तीसरी रिपोर्ट भी Positive पाई गई तो पंजाबियों की पौ बारह हो जाएगी क्योंकि तब पंजाब आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हो जाएगा। दरअसल, पंजाब सरकार के भूवैज्ञानिकों को जुलाई-2022 में जिला मुक्तसर के गांव कबरवाला में खुदाई के दौरान पोटाश खनिज मिला था। 

पंजाब सरकार ने इसे जांच के लिए खनन मंत्रालय को भेज दिया है। मंत्रालय की एक रिपोर्ट में पोटाश की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। अब दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, खनन मंत्रालय जनवरी में नेशनल प्रोग्राम ऑफ जियोलॉजिस्ट के दौरान इन रिपोर्टों को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक करेगा। इस संबंध में कुल 3 रिपोर्ट आनी हैं। अगर तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो पंजाब देश का चौथा राज्य बन जाएगा, जहां जमीन के नीचे पोटाश है। इससे पंजाब की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और राज्य मजबूत होगा। बता दें कि पोटाश काफी महंगा होता है और इसका इस्तेमाल खाद में भी किया जाता है। आपको बता दें कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया देशभर में खनिजों की खोज करता है। उन्होंने पंजाब में अध्ययन के लिए नेशनल जियोकेमिकल मैपिंग भी शुरू की है। कबरवाला गांव की तर्ज पर आसपास के गांवों में भी पोटाश की खोज की जा रही है।

कहां होता है पोटाश का इस्तेमाल?
पोटाश का इस्तेमाल मुख्य तौर से कृषि के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल रसायन, पेट्रो केमिकल, कांच और अन्य उद्योगों में किया जाता है। यह काफी महंगा है। कनाडा, रूस, बेलारूस और चीन पोटाश के सबसे बड़े उत्पादक हैं। भारत में 99 प्रतिशत पोटाश का आयात किया जाता है। देश में राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, सवाई, माधोपुर, करौली, उत्तर प्रदेश के सोनभदर, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पोटाश के भंडार हैं। राजस्थान के कई जिलों में पोटाश पाया गया है। मुक्तसर जिला भी राजस्थान की सीमा के नजदीक है। अगर तीसरी रिपोर्ट सकारात्मक रही तो पंजाब भी राजस्थान की तर्ज पर काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *