• Sun. Feb 15th, 2026

डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी! ब्यास से चलेगी विशेष ट्रेन

15 फरवरी 2026 : डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने राधा स्वामी सत्संग दिवस के दौरान ब्यास से फिरोजपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस बारे उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमजीत सिंह सैनी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा वर्ष 2026 के दौरान  राधा स्वामी सत्संग दिवस (निर्धारित सत्संग दिवस) के दौरान ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए एक विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन चलाई जाएगी। यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 फरवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक कुल 18 फेरे लगाएगी तथा निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए निम्नानुसार संचालित किया जाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैं।

यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ट्रेन फरवरी माह में दिनांक 15.02.2026 तथा 22.02.2026, मार्च माह में 15.03.2026, 22.03.2026 तथा 29.03.2026, अप्रैल माह में 26.04.2026, मई माह में 03.05.2026 तथा 10.05.2026, जून माह में 21.06.2026, सितंबर माह में 06.09.2026, 13.09.2026 तथा 20.09.2026, नवंबर माह में 01.11.2026, 08.11.2026 तथा 15.11.2026 और दिसंबर माह में 13.12.2026, 20.12.2026 तथा 27.12.2026 को संचालित की जाएगी। यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ब्यास से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करके शाम 17:25 बजे फिरोजपुर छावनी पहुँचेगी। मार्ग में यह स्पैशल ट्रेन ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा, तलवंडी भाई रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *