• Tue. Jan 27th, 2026

अलविदा Rajvir Jawanda: पंजाब पुलिस से पंजाबी सिंगर बनने का सफर

पंजाब 08 अक्टूबर 2025 : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और जोश से लाखों प्रशंसकों के दिल जीते थे। राजवीर 27 सितंबर को एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर हाइपोक्सिक ब्रेन इंजरी और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं, जिससे उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम थी। दुनियाभर के प्रशंसक, गायक और राजनीतिक हस्तियां उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे, लेकिन सभी की दुआएं काम न आ सकीं। राजवीर की मां, जिन्होंने हाल ही में अपने पति को खोया था, अब अपने इकलौते बेटे को खोने के ग़म में टूट गई हैं।

राजवीर जवंदा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा। वे पंजाब पुलिस में सेवाएं दे चुके थे, लेकिन संगीत के प्रति उनका जुनून कभी नहीं रुका। पुलिस ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने अनुशासन और मेहनत से अपने सपनों को पंख दिए। उनके मशहूर गीतों में ‘खुश रिहा कर’, ‘सरदारी’, ‘लैंडलॉर्ड’, ‘डाउन टू अर्थ’ और ‘कंगणी’ जैसे हिट गाने शामिल हैं। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया — ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ (2018), ‘जिंद जान’ (2019) और ‘मिंदो तसीलदारनी’ में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *