• Fri. Dec 5th, 2025

PGI में मरीजों के लिए खुशखबरी: अब नहीं होगी कोई परेशानी

चंडीगढ़ 28 अगस्त 2024 : पी.जी.आई. के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, पी.जी.आई. में ओ.पी.डी. सुबह 9 बजे शुरू होती है, लेकिन कार्ड बनवाने की जद्दोजहद में लोग सबह 6 बजे से ही लाइनों में लग जाते हैं। इन लाइनों से बचने के लिए एडवांस आई सैंटर में एक नई पहल की गई है।

अब यहां, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर से आने वाले मरीजो को चैकअप में पहले प्राथमिकता दी जाएगी। यानी, जो मरीज आनलाइन कार्ड बनवाकर आएंगे, उनका ईलाज पहले होगा। एडवांस आई सेंटर के हैड डॉ एस. एस. पांडव के मुताबिक | ओ.पी.डी. शुरू होने से पहले ही मरीजों को लंबी लाइनों से बचाने के लिए ये व्यवस्था शुरू की गई है। ये नई व्यवस्था शुक्रवार से शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रैशन से मरीज को अपनी पंसद का दिन और वक्त मिल जाता है। आई सैंटर में रोजाना करीब 1500 मरीज आते हैं। पहले हर हफ्ते आनलाइन रजिस्ट्रेशन से 150 मरीजों को देखा जाता था, लेकिन अब बढ़ा कर 200 कर दिया है। इसका रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो आने वाले दिनों में मरीजों के 200 स्लॉट को बढ़ाया जा सकता है। पी.जी. आई. की ऑफिशियल वैबसाइट पर मरीज रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *