• Tue. Jan 27th, 2026

हरियाणा के सरसों किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

पिपली 31 मार्च 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरसों का उत्पादन करने वाले लाखों किसानों को प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में बड़ी ऑयल मिल तथा रेवाड़ी और नारनौल में एशिया की सबसे बड़ी ऑयल मिल लगाने की परियोजना तैयार की है।

इस परियोजना को जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इस परियोजना से लाखों किसानों को फायदा होगा। इन सभी किसानों की फसल एम.एस.पी. पर खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा। अहम पहलु यह है कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एम.एस.पी. पर खरीदी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार गांव समानी में ग्राम पंचायत की तरफ से मन की बात कार्यक्रम को लेकर आयोजित भव्य समारोह में बोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *